Wednesday, September 17, 2008

प्रभूजी देदो ऐसा ज्ञान



  • प्रभू जी देदो ऐसा ज्ञान ,

  • करूँ में सेवा तुम्हारी ,

  • और हो जाए कल्याण ,

  • प्रभू जी ........

  • तीसरा नेत्र खुल जाए ,

  • और हो जाए तुम्हारा दीदार ,

  • अज्ञान-रूपी अँधेरा भाग जाए ,

  • और अन्दर हो जाए प्रकाश ,

  • काम क्रोध लोभ मोह भाग जाएँ ,

  • हे प्रार्थना यह मदन गोपाल की ,

  • प्रभू जी देदो ऐसा ज्ञान !
  • Save 50% on international flights with Lessno

Saturday, September 13, 2008

बिजली



  • बिजली कैसे कड़कती है ,

  • क्या तुम बतलाओगे ,

  • यह है प्रभू की कारीगरी ,

  • तुन क्या समझाओगे ,

  • कड़क के साथ होती है ऐसी रोशनी ,

  • की जैसे पूनम के चाँद की हो चांदनी ,

  • कड़क के साथ जब गिरती है बिजली ,

  • मचा देती है सब के दिलों में खलबली ,

  • मदन गोपाल की है यह विनती ,

  • प्रभू सब पर कृपा करना ,

  • और न गिराना किसी के ऊपर बिजली !

भगवान् के घडे



  • प्रभु कहाँ छुपा रखे हैं तुम ने घडे ,

  • जिन में भरा रहता है पानी ,

  • जब जी चाहता है उलटा कर देते हो ,

  • गिरता है बूंद बूंद पानी ,

  • यह पता नहीं चलता की ये ,

  • तुम्हारा गुस्सा है या है महरबानी,

  • मदन गोपाल की है यह विनती ,

  • सदा महरबानी ही रखना ,

  • न करना गुस्सा कभी !