Monday, February 23, 2009

शंकर









  • मेरा शंकर भोला है मेरा शंकर भोला है !
    शिव शंकर मेरा भोला है भीमाशंकर मेरा भोला है !!
    उसके एक हाथ में डमरू सोहे दुसरे हाथ में भाला है !
    बाम अंग में गौरी विराजत गोद में गणपति लाला है !!
    मेरा शंकर भोला है ....
    पाऊं में खडाऊं साजत कानन में कुंडल !
    माथे पर चन्द्रमा विराजत केसों से बहती गंग धारा है !!
    मेरा शंकर भोला है ....
    विष्णु को देदी मोतिन की माला ख़ुद पहने सर्पों की माला है !
    विष्णु को देदी पीताम्बरी खुद ओढे गज छाला है !!
    मेरा शंकर भोला है ....
    ब्रह्मा को देदिया ब्रह्मा लोक और विष्णू को देदिया स्वर्ग लोक ख़ुद मरघट में रहता है !
    देवों को देदिया अमृत का प्याला ख़ुद पी गये विष प्याला है !!
    मेरा शंकर भोला है ....
    कहे मदन गोपाल मेरा शंकर भोला है !
    १-८-2006

Saturday, January 31, 2009

गुरुवर



  • ओ गुरुवर मेरे ,

    में तेरी आंखों से देखूं ,

    तेरी बोली में बोलूं ,

    तू हाथ पकड ले मेरा , में साथ तेरे हो लूं

    जब भी कोइ मुसीबत आए ,

    मुज्हे गुरुवर निकलने का रासता दिखाए ,

    में फिसलूं तो उठाना ,

    और गिरूं तो उठाना,

    प्रार्थना हे मदन गोपाल की ,

    मेरे अंग संग सदा रहना,

    मुज्हे कभी अकेला न छोडना

    मेरे गुरुवर्