- अरे बोलो बोलो हरी हरी बोलो
जीवन में मधुरता घोलो
जिन्दगी है दो पल की
काहे लडाई झगडे का विश घोलो
अरे बोलो बोलो ……॥
जीवन में सत्य वाणी बोलो
और बुरे शब्ध किसि से न बोलो
सब पर दया करो
और अमृत् वाणी बोलो
हे प्रार्थना मदन गोपाल की
हरी हरी बोलो
Thursday, March 19, 2009
हरी हरी बोल
लेबल:
हरी हरी बोल
| प्रतिक्रियाएँ: |
Wednesday, March 18, 2009
भोले बाबा

- ओ मेरे भोले बाबा
- ओ शंकर बाबा
- तू ने क्या रूप बनाया
- मदारी बनकर आया
- गौरी का मन लुभाया
- गौरी तो फूला न समाए
- तुम रे दर्शन कर
- अपने भाग्य को सराहे
- गौरी को खूब सताया
- तब कहीं जा कर
- विवाह का प्रसताव भिजवाया
- कहे मदन गोपाल
- न करना मुझ को
- इतना परेशान
- थोडी पूजा ही
- कर लेना स्विकार
लेबल:
भोले बाबा
| प्रतिक्रियाएँ: |
Monday, February 23, 2009
शंकर

- मेरा शंकर भोला है मेरा शंकर भोला है !
शिव शंकर मेरा भोला है भीमाशंकर मेरा भोला है !!
उसके एक हाथ में डमरू सोहे दुसरे हाथ में भाला है !
बाम अंग में गौरी विराजत गोद में गणपति लाला है !!
मेरा शंकर भोला है ....
पाऊं में खडाऊं साजत कानन में कुंडल !
माथे पर चन्द्रमा विराजत केसों से बहती गंग धारा है !!
मेरा शंकर भोला है ....
विष्णु को देदी मोतिन की माला ख़ुद पहने सर्पों की माला है !
विष्णु को देदी पीताम्बरी खुद ओढे गज छाला है !!
मेरा शंकर भोला है ....
ब्रह्मा को देदिया ब्रह्मा लोक और विष्णू को देदिया स्वर्ग लोक ख़ुद मरघट में रहता है !
देवों को देदिया अमृत का प्याला ख़ुद पी गये विष प्याला है !!
मेरा शंकर भोला है ....
कहे मदन गोपाल मेरा शंकर भोला है !१-८-2006
लेबल:
शंकर
| प्रतिक्रियाएँ: |
Subscribe to:
Posts (Atom)